spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, January 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSपहले दोस्ती फिर प्रेम जाल में फंसा कर किया दुष्कर्म, पीड़िता पहुंची...

पहले दोस्ती फिर प्रेम जाल में फंसा कर किया दुष्कर्म, पीड़िता पहुंची एसएसपी ऑफिस, आरोपियों पर कार्रवाई की लगाई गुहार

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायती पत्र दिया है। विवाहिता का आरोप है कि उसके पति ने पहले उसे अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ दुष्कर्म किया और मुकदमे से बचने के लिए विवाह करते हुए उसका धर्म परिवर्तन कर दिया अब उसका ससुर और पति उसे पर जुल्म कर रहे हैं पीड़िता का आरोप है कि उसने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की थी लेकिन थाना पुलिस ने आरोपियों पर कार्यवाही नहीं की है उसने एसएसपी से आरोपियों पर कार्यवाही की गुहार लगाई है।

ब्रह्मपुरी की रहने वाली एक महिला ने मंगलवार को एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि 2 साल पहले ब्रह्मपुरी क्षेत्र के रहने वाले दूसरे समुदाय के युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। आरोपी ने उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और शादी से इनकार कर दिया था पीड़ित आने जब आरोपी की शिकायत पुलिस से करने के बाद कहीं तो आरोपी ने उसका धर्म परिवर्तन कर दिया और उससे शादी कर ली। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी अब उसे परेशान कर रहा है कुछ दिन पहले उसके ससुर ने भी उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए रेप का प्रयास किया था पीड़िता ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की थी आरोप है कि थाना पुलिस ने कार्यवाही नहीं कि मंगलवार को पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर मामले में कार्य वाही की मांग की है उन्होंने उसे जल्द न्याय का भरोसा दिया है।

पति ने साथियों से कराया पत्नी से दुष्कर्म

मेरठ। सरूरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा है। विवाहिता का आरोप है कि उसके पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ रेप की घटना को ध्यान दे दिया महिला ने आरोपी का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। थाना पुलिस ने उसकी नहीं सुनी इसी को लेकर मंगलवार को पीड़िता ने एसएसपी से आरोपी पति और उसके साथियों पर कार्यवाही की गुहार लगाई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts