HomeCRIME NEWSसौतेले पिता ने किया किशोरी के साथ दुष्कर्म

सौतेले पिता ने किया किशोरी के साथ दुष्कर्म

-


लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में सौतेले पिता द्वारा किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में 15 वर्षीय किशोरी अपनी मां और सौतेले पिता के साथ रहती है। किशोरी की मां 8 सालों से अपने पहले पति से अलग रह रही है। किशोरी का आरोप है कि घटना के वक्त उसकी मां पास की दुकान पर दवाई लेने गई थी। इस दौरान उनके सौतेले पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मां जब घर पहुंची, तो किशोरी ने मां को सारी बातें बताई। मां ने इस मामले में कुछ खास सुनवाई नहीं की। इसके बाद किशोरी ने अपने पूर्व पिता को मामले की जानकारी दी। पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

एसीपी सूर्यबली मौर्या ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। किशोरी ने सौतेले पिता पर आरोप लगाए हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts