Homeउत्तर प्रदेशMeerutराज्यरानी, नौचंदी एक्सप्रेस गढ़मुक्तेश्वर में भी रूकेंगी

राज्यरानी, नौचंदी एक्सप्रेस गढ़मुक्तेश्वर में भी रूकेंगी

-

  • 10 पैसेंजर ट्रेनों में लगाए गए अतिरिक्त कोच, बालावली, कांकाठेर से भी बैठ सकेंगे यात्री।

शारदा न्यूज, रिपोर्टर |

मेरठ। 27 नवंबर को कार्तिक मास की पूर्णिमा यानी मुख्य स्नान है। इसे लेकर रेलवे ने मुख्य गंगा घाटों पर ट्रेनों के ठहराव की तैयारी कर ली है। मुरादाबाद मंडल की 10 पैसेंजर ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। राज्यरानी और नौचंदी एक्सप्रेस गढ़मुक्तेश्वर में रूकेंगी। 10 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं।

सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि 25 से 29 नवंबर तक गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन पर (22453-54) राज्यरानी एक्सप्रेस, (14321-11) आला हजरत एक्सप्रेस, (15909-10 ) अवध असम एक्सप्रेस, (14207-08) पद्मावत एक्सप्रेस, (14205-06) अयोध्या कैंट एक्सप्रेस, (150659-60) आनंदविहार- लालकुआं एक्सप्रेस को अप व डाउन दोनों दिशाओं में दो मिनट के लिए रोका जाएगा। कांकाठेर स्टेशन पर इन ट्रेनों के अलावा (14315-16) इंटरसिटी एक्सप्रेस, (15036-37) उत्तरांचल संपर्क क्रांति, 14511 – 12 -) नौचंदी एक्सप्रेस, (15127-28) काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, (04303-04) दिल्ली-बरेली पैसेंजर को दो मिनट के लिए रोका जाएगा।

रामगंगा ब्रिज रेलवे स्टेशन पर 28 नवंबर को (14313) लोकमान्य तिलक बरेली एक्सप्रेस दोपहर 2:30 बजे, 29 नवंबर को (14320) बरेली-इंदौर एक्सप्रेस सुबह 11:35 बजे दो मिनट के लिए रूकेगी। राजघाट नरोरा रेलवे स्टेशन पर लोकमान्य तिलक- बरेली एक्सप्रेस 28 नवंबर को सुबह 11:30 बजे, 29 नवंबर को बरेली-इंदौर एक्सप्रेस दोपहर 2:22 बज रूकेगी। 26 से 28 नवंबर तक बालावाली रेलवे स्टेशन पर (13151- 52) सियालदह एक्सप्रेस, (15011 – 12) लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस व (14113- 14) लिंक एक्सप्रेस दो मिनट के लिए रूकेगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts