spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homepolitics newsपापा आपके सपनों को पूरा करके रहेंगे : राहुल गांधी

पापा आपके सपनों को पूरा करके रहेंगे : राहुल गांधी

-

  • पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर भावुक पोस्ट

एजेंसी, नई दिल्ली: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी की आज 34वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर राहुल गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाला पोस्ट लिखा। इस पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा कि पापा, आपकी यादें हर कदम पर मेरा मार्गदर्शन करती हैं। आपके अधूरे सपनों को साकार करना ही मेरा संकल्प है – और मैं इन्हें पूरा करके रहूंगा। राहुल गांधी ने अपनी इस पोस्ट के साथ दो तस्वीरें भी शेयर की। इनमें एक बेहद पुरानी तस्वीर है, जिसमें राहुल अपने पिता राजीव गांधी के साथ नजर आ रहे हैं। हल्की धुंधली सी ये तस्वीर राहुल गांधी को उन खूबसूरत पलों की याद दिलाते हैं, जो उन्होंने एक साथ गुजारे।

पीएम मोदी ने भी किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा आज उनकी पुण्यतिथि पर मैं हमारे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने लिखा, राजीव गांधी- भारत के एक महान सपूत ने लाखों भारतीयों में आशा की किरण जगाई। उनके दूरदर्शी और साहसी हस्तक्षेपों ने भारत को 21वीं सदी की चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts