शारदा रिपोर्टर मेरठ। शीतलहर का प्रभाव समाप्त होने के बाद लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत जरूर मिली है। लेकिन यह राहत कुछ समय के लिए ही है। 23 जनवरी के बाद से एक बार फिर कोल्ड-डे की स्थितियां बनने के आसार हैं। फिर से कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। सोमवार को अच्छी धूप खिली। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नौ दिसंबर 2025 के बाद का यह सबसे अधिक तापमान है। यह सामान्य से छह डिग्री अधिक रहा।



