HomeCRIME NEWSकैफे के नाम पर चल रहे हुक्का बार पर छापा, दर्जनभर गिरफ्तार,...

कैफे के नाम पर चल रहे हुक्का बार पर छापा, दर्जनभर गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद

-

  • कस्टमर बनकर हुक्का बार पर एसपी सिटी की रेड
  • तीन महिलाओं समेत 13 गिरफ्तार,
  • हिंदू संगठनो में शामिल एक महिला भी अरेस्ट।

बरेली। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात प्रेमनगर थाना क्षेत्र के डीडीपुरम में कैफे के नाम पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारा। वहां से दो महिलाओं और 10 पुरुषों को हिरासत में लिया है। मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री मिलने की बात भी सामने आई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दो महिलाएं कैफे के नाम पर हुक्का बार चला रही थीं। उन्हें हिरासत में लिया गया है। दोनों आपस में सहेलियां हैं। इनमें से एक महिला का बेटा भी इस खेल में शामिल है।

एसपी सिटी मानुष पारीक की अगुवाई में पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार रात आठ बजे डीडीपुरम में एकतानगर की ओर जाने वाली सड़क पर चलने वाले कई कैफे पर छापा मारा। यहां एक कैफे में हुक्का बार चलता मिला। पुलिस को देखकर कई लोग मौके से भाग गए। पुलिस यहां से दो महिलाओं और 10 पुरुषों को दबोच लिया। मौके से अलग-अलग फ्लेवर के नौ हुक्के और कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है।
देर रात तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।

इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि दो महिलाएं, 10 पुरुष हिरासत में लिए गए हैं। मौके से नौ हुक्के मिले हैं। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। कुछ और आरोपियों की भी गिरफ्तारी हो सकती है। आरोपियों से पूछताछ के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

आरोपियों में शामिल एक महिला अपने पति को ही जेल भिजवा चुकी है। हालांकि, बाद में घटना की सच्चाई सामने आ गई थी। महिला की मां की सड़क हादसे में मौत हो गई थी, लेकिन उसने अपने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। वह कई और लोगों को भी झूठे मामलों में फंसाकर या फंसाने की धमकी देकर वसूली कर चुकी है।

हिंदूवादी संगठन की पदाधिकारी है एक महिला

आरोपियों में शामिल एक महिला हिंदूवादी संगठन की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष भी है। वह काफी चर्चित भी रही है। हुक्का बार संचालन के आरोप में पकड़े जाने के बाद संगठन के जिलाध्यक्ष ने उसे निष्कासित कर दिया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts