Homepolitics newsवोट की चोरी संविधान के साथ धोखा : राहुल गांधी

वोट की चोरी संविधान के साथ धोखा : राहुल गांधी

-

  • बेंगलुरु में वोट अधिकार रैली में नेता प्रतिपक्ष बरसे।

एजेंसी, नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक बार फिर चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने बेंगलुरु में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वोट की चोरी संविधान के साथ धोखा है। हमें हर हाल में संविधान को बचाना है। राहुल गांधी ने बेंगलुरु में वोट अधिकार रैली में कहा कि संविधान हर नागरिक को वोट देने का अधिकार देता है। लेकिन अब देश की संस्थाओं को खत्म किया जा रहा है। संविधान से छेड़छाड़ किया जा रहा है। संविधान में गांधी, नेहरू और पटेल की आवाज है।  वक्त बदलेगा तो सजा जरूर मिलेगी।

चुनाव आयोग मुझसे एफिडेविट मांगता है। मैंने संसद के भीतर संविधान पर हाथ रखकर शपथ ली है। आज जब हिंदुस्तान की जनता हमारे डेटा को लेकर आयोग से सवाल पूछ रहा है तो इलेक्शन आयोग ने अपनी वेबसाइट बंद कर दी है। आयोग ने राजस्थान और बिहार में अपनी वेबसाइट बंद कर दी है क्योंकि वे जानती है कि अगर हिंदुस्तान की जनता ने इसी डेटा को लेकर आयोग से सवाल पूछ रहा है तो इलेक्शन आयोग ने अपनी वेबसाइट बंद कर दी है। आयोग ने राजस्थान और बिहार में अपनी वेबसाइट बंद कर दी है क्योंकि वे जानती है कि अगर हिंदुस्तान की जनता ने इसी डेटा को लेकर सवाल पूछना शुरू कर दिया तो उनकी पोल खुल जाएगी।  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि हमारी मांग है कि आयोग हमें इलेक्ट्रॉनिक वोटर लिस्ट दे। कल मैंने साबित किया है कि देश में वोटों की चोरी हुई है। अगर चुनाव आयोग हमें इलेक्ट्रॉनिक वोटर लिस्ट दे दें तो हम साबित कर देंगे कि हिंदुस्तान का प्रधानमंत्री वोट चोरी कर प्रधानमंत्री बना है।

अगर हमें आयोग ने डेटा नहीं दिया तो हम ये काम एक नहीं 10, 20 या 25 सीटों पर भी कर सकते हैं। हमारे पास पेपर कॉपी है। आप छिपा नहीं सकते. आप छुप नहीं सकते। एक वोटर कई बार वोट दे रहा है। एक ना एक दिन आपको विपक्ष का सामना करना पड़ेगा। हर चुनाव अधिकारी को ये बात अच्छी तरह समझ लेनी चाहिए। यहां पर एक लोकसभा चोरी की गई। ये कर्नाटक की जनता के खिलाफ क्रिमिनल एक्ट है। कर्नाटक की सरकार को इस अपराध की जांच करनी चाहिए और एक्शन लेना चाहिए। ये आयोग के अधिकारी जिन्होंने 15000 फेक लोगों को वोटर लिस्ट में डाला है, उनसे सवाल पूछना चाहिए।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts