HomeAccident NewsRaebareli Accident: ट्रक ने पैदल जा रही मां-बेटी को कुचला, मौत

Raebareli Accident: ट्रक ने पैदल जा रही मां-बेटी को कुचला, मौत

-

– छोटी बेटी गंभीर रूप से जख्मी, मां के साथ स्कूल जाते समय हुआ हादसा।

रायबरेली। महराजगंज में बुधवार सुबह सड़क हादसे में मां और उसकी बड़ी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटी बेटी मामूली रूप से घायल हो गई। जिसका इलाज नजदीक के अस्पताल में जारी है। यह हादसा थुलवासा बाजार के पास उस समय हुआ, जब बिटाना मौर्य अपनी दो बेटियों 15 वर्षीय अनुष्का मौर्य और 11 वर्षीय आराध्या मौर्य को स्कूल छोड़ने जा रही थीं। बताया जा रहा है कि तीनों सड़क किनारे पैदल चल रही थीं। इसी दौरान महराजगंज से रायबरेली की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर उनकी तरफ बढ़ गया और उन्हें कुचल दिया।

 

 

टक्कर इतनी भीषण थी कि मां बिटाना मौर्य और बड़ी बेटी अनुष्का की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छोटी बेटी आराध्या को हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने घायल बच्ची को तुरंत एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) महराजगंज पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव ने बताया कि ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts