Homeउत्तर प्रदेशMeerutपरीक्षा का मकसद सिर्फ नंबर लाना नहीं, परीक्षा पर लाइव परिचर्चा में...

परीक्षा का मकसद सिर्फ नंबर लाना नहीं, परीक्षा पर लाइव परिचर्चा में छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए बोले प्रधानमंत्री

-

  • परीक्षा का मकसद सिर्फ नंबर लाना नहीं : मोदी
  • परीक्षा पर लाइव परिचर्चा में छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए बोले प्रधानमंत्री।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को परिक्षा पर चर्चा करते हुए स्टूडेंट्स से संवाद किया। जिसका सीधा प्रसारण मेरठ पब्लिक स्कूल में देखा गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, सपने देखना जरूरी है, लेकिन केवल सपनों पर निर्भर रहना सफलता नहीं दिलाता। उन्होंने कहा कि एक्शन, बैलेंस और लगातार सीखना सफलता के असली आधार हैं। सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य स्टेट बोर्ड के एग्जाम पास स्टूडेंट्स के साथ परीक्षा पे चर्चा के 9वें एडिशन में प्रधानमंत्री ने इंटरैक्टिव सेशन किया। गुजरात के देवमोगरा, तमिलनाडु के कोयंबटूर, छत्तीसगढ़ के रायपुर और असम के गुवाहाटी के स्टूडेंट्स ने इसमें हिस्सा लिया।

 

 

पीएम मोदी ने कहा कि शिक्षा का मकसद सिर्फ़ नंबर लाना नहीं, बल्कि जीवन के सम्पूर्ण विकास के लिए है। उन्होंने कहा कि सिर्फ मार्क्स पर फोकस करने के बजाय, सभी को जिÞंदगी में सुधार और ओवरआॅल डेवलपमेंट पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने स्टूडेंट्स को लाइफ स्किल्स और प्रोफेशनल स्किल्स दोनों पर ध्यान देने की सलाह दी। बैलेंस की अहमियत पर जोर देते हुए पीएम ने कहा कि पढ़ाई, आराम, स्किल्स और हॉबीज को साथ में मैनेज करना चाहिए।

उन्होंने डिजिटल आदतों पर भी चेतावनी दी और कहा कि सिर्फ इंटरनेट सस्ता होने के कारण समय बर्बाद न करें, लेकिन समझदारी से गेमिंग को स्किल में बदल सकते हैं।प्रधानमंत्री ने स्टूडेंट्स का पारंपरिक असमिया गमोसा से स्वागत किया और इसे महिला सशक्तिकरण का उदाहरण बताया।
उन्होंने ब्लाइंड क्रिकेट टीम की कहानियों का जिक्र करते हुए छात्रों से कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने की अपील की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को याद दिलाया कि वे भारत के विकास की यात्रा के केंद्र में होंगे और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को सपोर्ट करने पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों को पिछली नाकामियों पर ध्यान न देने और भविष्य के अवसरों पर फोकस करने की सलाह दी। 2026 एडिशन का मुख्य फोकस एग्जाम स्ट्रेस कम करना और सीखने पर ज्यादा जोर देना रहा। स्टूडेंट्स ने पीएम मोदी के सामने खुद लिखे गाने भी प्रस्तुत किए और संवाद का अनुभव प्रेरणादायक रहा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts