Homeउत्तर प्रदेशMeerutशुद्ध पानी और नाली खड़ंजों की हो मरम्मत

शुद्ध पानी और नाली खड़ंजों की हो मरम्मत

-

भारतीय हिन्दू सरकार संघ ने कई मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन


शारदा रिपोर्टर मेरठ। नगर निगम के वार्ड 55 में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर सोमवार को बड़ा प्रदर्शन हुआ। यहां भारतीय हिन्दू सरकार संघ के कार्यकतार्ओं ने कमिश्नरी चौराहे पर जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग वार्ड में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराना थी।

प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों का आरोप है कि, पिछले कई महीनों से दूषित और बदबूदार पानी की आपूर्ति हो रही है। वार्ड में नाली खड़ंजे की मरम्मत नहीं होने से स्थानीय लोगों की परेशानियों और बढ़ती जा रही है‌। खड़ंजा पूरी तरह टूट चुका है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। बारिश में सड़क पर जलभराव और कीचड़ से स्कूली बच्चों व बुजुर्गों को परेशानी होती है।

संगठन के जिलाध्यक्ष ने कहा कि कई बार निगम अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया। इसके बावजूद नगर निगम और जल विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकतार्ओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारे लगाए। कमिश्नरी चौराहे पर करीब एक घंटे तक धरना दिया गया, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। बाद में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम सिटी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts