HomeEducation Newsमेरठ: एमआईटी कॉलेज में तुर्की की अतिथि वक्ता का विरोध

मेरठ: एमआईटी कॉलेज में तुर्की की अतिथि वक्ता का विरोध

-

– छात्र संगठनों के विरोध के बाद कॉलेज प्रशासन ने मांगी माफी।


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। एमआईटी कॉलेज परतापुर में आयोजित एक सेमिनार में तुर्की से अयनूर शाहीन को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। इस आयोजन का विरोध करने के लिए भारतीय किसान मंच के कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचे।

कार्यकतार्ओं ने कॉलेज प्रशासन से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा। प्रशासन की ओर से शुरू में टालमटोल की गई। इसके बाद कार्यकतार्ओं ने ‘बॉयकॉट पाकिस्तान’, ‘बॉयकॉट तुर्की’ और ‘बॉयकॉट टकळ कॉलेज’ के बैनर लेकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध के बाद कॉलेज प्रशासन ने लिखित में माफी मांगी। साथ ही भविष्य में इस तरह का कार्यक्रम न करने का आश्वासन दिया।

विरोध प्रदर्शन में भारतीय किसान मंच के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष गौरव पाराशर के नेतृत्व में ऋषभ पाराशर, दीपांशु शर्मा, अंकुर शर्मा, उत्तम शर्मा, ललित राणा, विपुल शर्मा, शिवम पुंडीर और जतिन राणा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts