HomeEducation NewsMeerut: प्रो. अपर्णा वैदिक को मिला सुंदरलाल स्मृति सम्मान

Meerut: प्रो. अपर्णा वैदिक को मिला सुंदरलाल स्मृति सम्मान

-

– स्वतंत्रता सेनानी सुंदर लाल स्मृति समारोह में पुस्तक का भी किया गया विमोचन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। स्वतंत्रता सेनानी मास्टर सुंदरलाल स्मृति न्यास, अंतर्राष्ट्रीय साहित्य कला मंच मेरठ एवं न्यू वर्ल्ड पब्लिकेशन नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित मास्टर सुदरलाल स्मृति सम्मान एक पुस्तक विमोचन समारोह में दिल्ली के अशोका विश्वविद्यालय की इतिहास की प्रोफेसर प्रसिद्ध लेखिका प्रोफेसर अपर्णा वैदिक की मास्टर सुंदरलाल स्मृति सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।

प्रोफेसर अपर्णा वैदिक ने शहीद सरदार भगत सिंह पर विशेष कार्य किया है। उन्हें इस कार्य के लिए संस्था ने पंडित प्यारेलाल शमी स्मारक सभागार मेरठ में मास्टर सुंदरलाल जी की 119वीं जयंती पर स्मृति चिन्ह, शाल और माला पहना कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के संरक्षक और संयोजक रहे प्रोफेसर वेद प्रकाश बटुक, जो मास्टर सुंदरलाल जी के अनुज हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि कौशल कुमार ने की।

साहित्य भूषण डॉक्टर महेश दिवाकर, मुरादाबाद के प्रोफेसर असलम जमशेदपुर उर्दू विभाग अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और विशिष्ट अतिथि के तौर पर सुप्रसिद्ध कहानीकार एवं लेखिका डॉक्टर पुष्प लता अधिवक्ता, मुजफ्फरनगर मंच पर आसीन रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मास्टर सुंदरलाल के चित्र के समक्ष दीप और पुष्प अर्पण के साथ हुआ। जिसके बाद अतिथियों का स्वागत उन्हें शाल ओढ़ा कर और माला पहनाकर किया गया।

डॉक्टर सैयदा बेगम ने प्रोफेसर बटुक के बारे में कुछ विशेष जानकारियां अपने लेख में प्रस्तुत की। इस सत्र में दिल्ली से पधारे प्रोफेसर अपर्णा वैदिक को 2025 के लिए भगत सिंह पर विशेष कार्य के लिए मास्टर सुंदरलाल स्मृति सम्मान संस्था द्वारा प्रदान किया गया। दूसरे सत्र में कुछ जाने-माने कवियों द्वारा उनकी रचनाएं प्रस्तुत की गई, जिन्हें श्रोताओं द्वारा भरपूर प्यार और तालियां मिली।
इनमें अतिथि कवि इंद्रजीत सुकुमार, वीरेंद्र बृजवासी गीतकार मुरादाबाद से और चंद्रहास हर्ष शामिल रहे।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में प्रोफेसर वेद प्रकाश बटुक द्वारा लिखित पुस्तकों का विमोचन किया गया। मेरठ के वरिष्ठ गीतकार गोविंद रस्तोगी द्वारा रचित काव्य संग्रह, पत्रकार और कवि सूर्यकांत द्विवेदी द्वारा रचित काव्य संग्रह, सहारनपुर से बृजमोहन शर्मा द्वारा रचित काव्य संग्रह का भी विमोचन किया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts