HomeGhaziabadजेलों के उत्पाद बाजार में उतारे जाएंगे

जेलों के उत्पाद बाजार में उतारे जाएंगे

-

  • जेल मंत्री दारा सिंह चौहान ने डासना कारागार में दीवाली मनाई।

गाजियाबाद। जेल मंत्री दारा सिंह चौहान और डीजी जेल पीवी रामशास्त्री ने डासना जिला कारागार में बंदियों के साथ दीवाली मनाई। जेल मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेलों में दीवाली धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया था। गाजियाबाद जिला जेल को बंदियों के बनाये दिये और मोमबत्ती से ही रोशन किया गया था। उन्होंने जेल में बंदियों की आर्ट गैलरी देखकर उसकी प्रशंसा की।

जिला कारागार में एक बंदी-एक दीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जेल आए जेल मंत्री दारा सिंह चौहान और जेल महानिदेशक पीवी रामशास्त्री जेल में बंदियों को दी जा रही सुविधाओं का हाल देखा। बंदियों के हाथ से बनाए दिये और मोमबत्ती जलाकर उन्होंने जेल में दीवाली की सभी के शुभकामनाएं दीं।

जेल मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि जिला कारागार में आर्ट गैलरी उन्हें बहुत पसंद आई है। बंदियों की बनाई पेंटिंग भी अच्छी हैं। कारागार में सफाई व्यवस्था से भी वह संतुष्ट दिखे। जेल परिसर को दिये और मोमबत्ती से सजाया गया था। जेल में इस मौके पर रामलीला का मंचन भी किया गया।

जिसमें बंदियों ने ही सभी पात्र निभाए। जिला कारागार में बंदियों की समस्याओं को दूर करने के लिए शुरू की गई चौपाल व्यवस्था पर भी उन्होंने संतोष जताया। जेल में बंदियों के स्वास्थ्य, खान-पान और कानूनी अधिकारों पर भी उन्होंने लगातार काम किए जाने पर जोर दिया।

जेलों के उत्पाद बाजार में उतारे जाएंगे

जेल मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में वन जेल वन प्राडक्ट (ओजीओपी) के तहत जेलों के उत्पादों को बाजार में उतारे जाने पर योजना बनाई जा रही है। डीजी जेल इस संबंध में आवश्यक कदम उठा रहे हैं। हर जेल में एक उत्पाद को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts