HomeGhaziabadगाजियाबाद में कांग्रेस और सपा की प्रेस वार्ता, अखिलेश यादव बोले- "भाजपा...

गाजियाबाद में कांग्रेस और सपा की प्रेस वार्ता, अखिलेश यादव बोले- “भाजपा सभी भ्रष्टाचारियों का गोदाम बन गई”

-


गाजियाबाद: लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान से पहले उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता राहुल गाँधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता हुई। अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा, कहा- भाजपा सभी भ्रष्टाचारियों का गोदाम बन गई है।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में समाजवादी पार्टी के नेता और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की हर बात झूठी निकली उनके वादे झूठे निकले, ना किसान की आय दोगुनी हुई ना नौजवानों को रोजगार मिला। विकास के जो सपने दिखाए थे वे भी अधूरे हैं। इनका जो नैतिकता का बुलबुला था वे भी टूट गया। चुनावी बॉन्ड ने इनका बैंड बजा दिया।

अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सभी भ्रष्टाचारियों का गोदाम बन गई है। ना केवल भ्रष्टाचारियों को ले रहे हैं, बल्कि भ्रष्टाचारियों ने जो कमाया है उसको भी अपने साथ रख रहे हैं…जो डबल इंजन का दावा करते रहे उनकी होर्डिंग देखिए, अब डबल नहीं अकेले दिखाई देते हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts