HomeTrendingराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सिटी की ऑफ ऑनर से नवाजा गया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सिटी की ऑफ ऑनर से नवाजा गया

-


लिस्बन। मेयर कार्लोस मोएदास ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सिटी की ऑफ ऑनर से नवाजे जाने के लिए आयोजित समारोह में उनका स्वागत करते हुए कहा नमस्कार! राष्ट्रपति महोदया। आपका लिस्बन में स्वागत है।

पुर्तगाल की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर पहुंचीं राष्ट्रपति को कैमारा म्युनिसिपल डी लिस्बोआ में सलामी गारद दिया गया। उन्हें नोबल सैलून ले जाया गया, जहां उन्हें सिटी की ऑफ ऑनर से सम्मानित किए जाने के लिए समारोह आयोजित किया गया था तथा कक्ष वहां बसे भारतीयों से भरा हुआ था।

मोएदास ने कहा कि सिटी की ऑफ ऑनर से नवाजे जाने के साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू लिस्बन की मानद नागरिक बन गई हैं। अपने संबोधन की शुरूआत पारंपरिक पुर्तगाली अभिवादन ‘बोम डिया’ से करते हुए राष्ट्रपति ने कहा भारत और पुर्तगाल के बीच सांस्कृतिक संबंध सदियों से चले आ रहे हैं और इन्होंने हमारे दैनिक जीवन पर अमिट छाप छोड़ी है।

उन्होंने कहा अंतरराष्ट्रीय मामलों में जिम्मेदारी की साझा भावना हमें क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मंचों पर स्वाभाविक साझेदार बनाती है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts