Friday, August 15, 2025
Homeउत्तर प्रदेशMeerutकैंट के सिविल एरिया पर प्रजेंटेशन आज

कैंट के सिविल एरिया पर प्रजेंटेशन आज


मेरठ। मेरठ कैंट के सिविल एरिया के नगर निगम में विलय को लेकर गुरुवार को रक्षा मंत्रालय के स्तर पर प्रजेन्टेशन होगा। मेरठ कैंट बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर राजीव कुमार और सीईओ ज्योति कुमार की ओर से प्रजेन्टेशन दिया जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार प्रजेन्टेशन में बताया जाएगा कि मेरठ कैंट के आठ वाडों में सिविल एरिया स्थित है। करीब एक लाख की आबादी निवास करती है। आठ वार्डों का कुल क्षेत्रफल, आबादी, संसाधन आदि की भी जानकारी रक्षा मंत्रालय के स्तर पर प्रस्तुत की जाएगी। इस प्रजेन्टेशन के बाद ही रक्षा मंत्रालय की टीम मेरठ कैंट का दौरा भी कर सकती है। गत दिनों ही रक्षा मंत्रालय ने मेरठ समेत देश के विभिन्न कैंट के सिविल एरिया के नगर निकायों में ट्रांसफर किए जाने पर समिति का गठन किया है।

समिति गठन के बाद कैंट बोर्ड को सिविल एरिया को लेकर प्रजेन्टेशन का निर्देश दिया गया था। गुरुवार को रक्षा मंत्रालय के स्तर पर कैंट बोर्ड अध्यक्ष और सीईओ की ओर से प्रजेन्टेशन दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments