spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerut25 को निकलेगी प्रभात फेरी 26 को होगा नगर कीर्तन

25 को निकलेगी प्रभात फेरी 26 को होगा नगर कीर्तन

-

  • मुख्य सांझा विशेष दिवस।

शारदा न्यूज, रिपोर्टर |

मेरठ। श्री गुरु नानकदेव प्रकाश पर्व पर 27 नवंबर को कार्यक्रम का आयोजन होगा। स्वर्ण मंदिर के हजूरी कीर्तनी जत्थे शबद-कीर्तन कर प्रवचन करेंगे। यह जानकारी गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा थापर नगर के अध्यक्ष सरदार रणजीत सिंह नंदा ने गुरुद्वारा थापरनगर में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।

सरदार रणजीत सिंह नंदा ने बताया कि सिख धर्म के संस्थापक गुरुश्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व की खुशी में केंद्रीय सिख संस्था गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा थापर नगर विशेष विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। उपाध्यक्ष सरदार रणजीत सिंह जस्सल ने बताया कि प्रभातफेरी 11 नवंबर से प्रतिदिन निकाली जा रही है।

प्रभातफेरी 25 नवंबर को प्रात: पांच बजे से निकलेगी। भव्य नगर कीर्तन 26 नवंबर को पूर्वाह्न 11.00 बजे से गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से शुरू होकर शाम छह बजे गुरुद्वारा कालिंदी टीपीनगर पहुंचेगा। प्रकाश पर्व के दिन 27 नवंबर को सुबह 7.30 बजे से 10 बजे तक मुख्य विशेष समारोह होगा। इसमें स्वर्ण मंदिर के हजूरी कीर्तनी जत्थे भाई हरविंद्र सिंह एवं भाई हरपाल सिंह विशेष रूप से पधार रहे हैं।

भाई प्रीतम सिंह, ज्ञानी चरनप्रीत सिंह शबद कीर्तन प्रवचन करेंगे। महासचिव सरदार हरप्रीत सिंह, सचिव सरदार जसबीर सिंह खालसा ने गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस 17 दिसंबर को केंद्र एवं राज्य सरकार से राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग की। इस दौरान निष्काम सेवक सरदार सुरिंद्र सिंह भाटिया, कोषाध्यक्ष सरदार गुरमुख सिंह, प्रचार सचिव सरदार अमनदीप सिंह, सरदार डॉ. गुरमिंदर सिंह, सरदार जसमीत सिंह चड्ढा आदि मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts