Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी ने बीजेपी नेताओं को बताया यह फॉर्मूला

Share post:

Date:


नई दिल्ली: आगामी Lok Sabha Election में NDA का लक्ष्य 400 सीटें और बीजेपी का लक्ष्य 370 सीटें जीतने का है। इसके लिए पीएम मोदी ने सभी कार्यकर्ताओं को 100 दिन का प्लान बता दिया है।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी की अगुआई वाले एनडीए ने पूरी तैयारी कर ली है। पीएम मोदी ने अपने गठबंधन के लिए 400 से ज्यादा सीटों का लक्ष्य रखा है। इनमें से 370 सीटों का लक्ष्य अकेले भारतीय जनता पार्टी के लिए है। पीएम नरेंद्र मोदी ने इसके लिए 100 दिन का प्लान भी तैयार किया है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन 2024 में बोलते हुए पीएम मोदी ने अपना प्लान बताया। इसके लिए उन्होंने गठबंधन के सहयोगी दलों को निर्देश भी दिए। पिछले 10 साल की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने सभी का उत्साह बढ़ाया।

यह है 100 दिन का प्लान

पीएम मोदी ने कहा कि अगर NDA को लोकसभा चुनाव में 400 सीटें जीतने का लक्ष्य पूरा करना है तो bjp को 370 से ज्यादा सीटें जीतनी होंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य हर नए वोटर से मिलना और उसे अपने साथ जोड़ना है।

पीएम मोदी ने कहा कि अगले 100 दिन में पार्टी कार्यकर्ता हर क्षेत्र और समुदाय के लोगों से मिलेंगे और उनका भरोसा हासिल करेंगे। उन्होंने लोगों का भरोसा हासिल करने के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी ने प्रयास किया तो बीजेपी अब तक के सबसे बड़े बहुमत के साथ देश की सेवा करने में सक्षम होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

पाकिस्तान में  जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में भीषण बम विस्फोट 

पेशावर: उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक मस्जिद...

कार में लगी आग, होली खेलने निकले दो  दोस्त जिंदा जले

 मुजफ्फरनगर. जिले के भोपा क्षेत्र में शुक्रवार को पेड़...

पत्नी और साले को फंसाने के लिए कर दी बेटी की हत्या

- बेटी का गमछे से घोटा गला, बहनोई भी...