ठा. संगीत सोम का होगा अतीक जैसा हश्र… किसने दी ये धमकी, देखिये वीडियो 

Share post:

Date:

  • सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल 
  • पूर्व विधायक ठा. संगीत सोम को दी जान से मारने की धमकी, समर्थकों में आक्रोश।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सरधना से भाजपा के पूर्व विधायक ठा. संगीत सोम को जान से मारने की धमकी देने के मामले में समर्थकों में रोष बना हुआ है। सोशल मीडिया पर इसकी वायरल वीडियो में व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है।

 

ठा. संगीत सोम का होगा अतीक जैसा हश्र… किसने दी ये धमकी, देखिये वीडियो…

 

सरूरपुर ब्लॉक के प्रमुख और जनता इंटर कॉलेज कपसाड़ के प्रबंधक ने सरधना और सरूरपुर थाने में अलग-अलग तहरीर देते हुए आरोपी की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग की है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक व्यक्ति भाजपा के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम को जान मारने की धमकी दे रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने पर समर्थकों को इसकी जानकारी हुई।

वीडियो में कहा गया है कि जिस प्रकार अतीक अहमद ने मुख्यमंत्री के सम्मान के खिलाफ बात कही थी, इसी प्रकार भाजपा के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने भी मुख्यमंत्री के सम्मान का विरोध किया है।

जान से मारने की धमकी देने पर समर्थकों में रोष बना हुआ है। रविवार को सरूरपुर ब्लॉक प्रमुख ठाकुर मनोज चौहान ने समर्थकों के साथ सरूरपुर थाना पुलिस को तहरीर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

बौद्धगया मंदिर प्रबंधन की नियमावली में न हो बदलाव

शारदा रिपोर्टर मेरठ। विश्व विरासत महाबोधि सहाविहार बौद्धगया का...

तामपान के साथ मेरठ में बदलने लगा मौसम का मिजाज

दिन में चलने लगे कूलर और एसी, रात में...

होली पर मिला महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर का उपहार

विकास भवन में प्रदेश के राज्यमंत्री और जनप्रतिनिधियों ने...