JHARKHAND ASSEMBLY ELECTION 2024: कांग्रेस और जेएमएम में 77 सीटों पर बनी सहमति

Share post:

Date:

-राहुल गांधी, हेमंत सोरेन और तेजस्वी यादव की रांची में आज बैठक


एजेंसी, रांची। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को रांची में रहेंगे। यहां झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और तेजस्वी यादव के साथ उनकी बैठक है। झारखंड विधानसभा चुनाव कीसीट शेयरिंग के फॉमूर्ले पर चर्चा होनी है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दो दिन के रांची दौरे पर हैं।

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा में 77 सीट पर सहमति बनी है। 4 सीटों पर भी चर्चा जारी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा आर जेडी को कोई सीट देने को तैयार नहीं है। वहीं राजद नेता तेजस्वी यादव ने रांची पहुंचने के बादसीट शेयरिंग के सवाल पर कहा कि अभी हम लोग पहुंचे हैं। थोड़ा धैर्य रखिए।झारखंड विधानसभा चुनाव के लिएएनडीए मेंसीट शेयरिंग का ऐलान हो गया है।

भारतीय जनता पार्टी 68 और आजसू 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जेडीयू को दो और एलजेपी को एक सीट दी गई है।
एनडीए में सीटों के बंटवारे पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि जमशेदपुर पश्चिम और तमाड़ से जेडीयू चुनाव लड़ेगी। चतरा विधानसभा सीट चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी के खाते में आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

बौद्धगया मंदिर प्रबंधन की नियमावली में न हो बदलाव

शारदा रिपोर्टर मेरठ। विश्व विरासत महाबोधि सहाविहार बौद्धगया का...

तामपान के साथ मेरठ में बदलने लगा मौसम का मिजाज

दिन में चलने लगे कूलर और एसी, रात में...

होली पर मिला महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर का उपहार

विकास भवन में प्रदेश के राज्यमंत्री और जनप्रतिनिधियों ने...