सत्ता संग्राम 2024: केबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी का बड़ा बयान

Share post:

Date:

  • मेरठ पहुंची केबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी,
  • भाजपा महिला मोर्चा महिला वालंटियर सम्मेलन में पहुंची स्मृति ईरानी।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। मेरठ पहुंची कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी ने लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा महिला मोर्चा महिला सम्मेलन के जरिये मतदाताओं को साधने का प्रयास किया। उन्हाेंने इस दौरान राहुल गांधी पर बड़ा आरोप लगाया। साथ ही बसपा पर भी निशाना साधा।

केबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को कहा कि राहुल गांधी वायनाड में आतंकी संगठनों के समर्थन से चुनाव लड़ रहे है। स्मृति ईरानी ने सपा बसपा पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कोरोना त्रासदी के समय सपा व बसपा के लोग छुपे बैठे थे जबकि भाजपा का कार्यकर्ता सड़कों पर था और जरूरतमंदों को मास्क सैनिटाइजर और भोजन वितरित कर रहा था।

बताया कि मोदी ने सभी के लिए निशुल्क राशन की व्यवस्था की। मोदी न होते तो देश में न वैक्सीन बनती और न विदेश तक इसे भेजा जाता। कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे कहते हैं कि अनुच्छेद 370 हटाने से भारतीयों को क्या मिला। उन्होंने कहा की अनुच्छेद हटाने से कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक ही संविधान लागू हुआ और सभी को मान सम्मान मिला।

 

 

स्मृति ईरानी ने कहा कि अरुण भाग्यशाली है जो उन्हें यहां मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि मैं उस प्रत्याशी का प्रचार कैसे कर सकती हूं जिसे पूरी दुनिया जानती है।

कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा राज्य मंत्री डा सोमेंद्र तोमर महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, कमल दत्त शर्मा, कैंट विधायक अमित अग्रवाल और सभी मंडलों में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

बौद्धगया मंदिर प्रबंधन की नियमावली में न हो बदलाव

शारदा रिपोर्टर मेरठ। विश्व विरासत महाबोधि सहाविहार बौद्धगया का...

तामपान के साथ मेरठ में बदलने लगा मौसम का मिजाज

दिन में चलने लगे कूलर और एसी, रात में...

होली पर मिला महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर का उपहार

विकास भवन में प्रदेश के राज्यमंत्री और जनप्रतिनिधियों ने...