Homeउत्तर प्रदेशMeerutपुलिस ने चेकिंग के दौरान दो चोर पकड़े, तीन फरार

पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो चोर पकड़े, तीन फरार

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। रुड़की रोड ​स्थित पीएसी नाला पटरी की पुलिया के पास से शुक्रवार को पल्लवपुरम पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो चोरों को पकड़ लिया। पुलिस ने चोरों के पास से मोदीपुरम की पुष्प विहार कॉलोनी से चोरी हुई कार को बरामद कर लिया। कार चोरों के तीन साथी भागने में सफल रहे।

 

थाना प्रभारी मुन्नेश सिंह ने बताया कि तीन अप्रैल की रात को मोदीपुरम की पुष्प विहार कॉलोनी निवासी रणवीर सिंह की ईको कार को स्कूटी सवार चोरों ने चोरी कर लिया था। चार अप्रैल को पल्लवपुरम पुलिस ने रणवीर सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। कार चोरी करने के दौरान चोर पास के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे।

शुक्रवार को रुड़की रोड ​स्थित पीएसी नाला पटरी की पुलिया पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान उन्होंने ईको कार सवारों को आते देखा। कार का नंबर देखने पर पुलिस सर्तक हो गई और कार सवारों को रुकने का इशारा किया, लेकिन कार सवार भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर कार को रोक लिया। कार सवार तीन युवक मौके से भाग निकले। पुलिस ने बुनकर नगर कांच का पुल थाना लिसाड़ी गेट निवासी इफरोज, फरहान को पकड़ लिया। पकड़े गए चोरों ने ईको कार चोरी करने की बात स्वीकार की।

 

बताया कि वह रात में रेकी कर देखते थे कि किस घर के आगे कार खड़ी होती है और इसके बाद घटना को अंजाम देते थे। उन्होंने अपने फरार साथी के नाम सेक्टर तीन माधवपुरम निवासी इरफान, दिलशाद व हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी थाना सिटी स्टेशन जिला पलवल हरियाणा निवासी खुर्शीद बताया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों चोरों को जेल भेज दिया, जबकि फरार तीनों चोरों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts