spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, December 24, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homepolitics newsLok Sabha Election 2024: ओडिशा के कंधमाल में पीएम मोदी ने विपक्ष...

Lok Sabha Election 2024: ओडिशा के कंधमाल में पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

-

  • पीएम मोदी ने ओडिशा के कंधमाल में एक सार्वजनिक बैठक को किया संबोधित 
  • ओडिशा के कंधमाल में पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा 

कंधमाल, ओडिशा: पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के कंधमाल में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए कहा 26 साल पहले आज के दिन अटल बिहारी वाजपयी की सरकार ने पोखरण में परमाणु परिक्षण किया था… एक वह दिन था जब भारत ने दुनिया को अपने सामर्थ्य का परिचय करवाया था और दूसरा कांग्रेस की सोच, कांग्रेस बार-बार लोगों को डराने की कोशिश करती है।

 

 

मोदी ने कहा वे कहते हैं संभल कर चलो पाकिस्तान के पास एटम बम है… यह मरे पड़े लोग यह देश के मन को भी मार रहे हैं। कांग्रेस का हमेशा ऐसा ही रवैया है… आज पाकिस्तान की हालत यह है कि अब वे बम बेचने के लिए निकले हैं। कांग्रेस के इसी कमज़ोर रवैये के कारण जम्मू-कश्मीर के लोगों ने 60 साल तक आतंक भुगता है। देश ने इतने आतंकी हमले झेले हैं जो देश भूल नहीं सकता… 26/11 के मुंबई के भयंकर आतंकी हमले के बाद इनकी हिम्मत नहीं हुई की वे आतंकवाद के सरपरस्त पर कार्रवाई करें।

नरेंद्र मोदी ने कहा मैं आज कांग्रेस को दो टूक कहूंगा, भारत के मुसलमान… कोई इधर-उधर जाएगा ऐसा मानने की कोशिश न करें। कांग्रेस के शहज़ादे आए दिन बयानबाज़ी कर रहे हैं।

मोदी ने कहा कांग्रेस को विपक्ष(संसद में) बनने के लिए लोकसभा की कुल संख्या का 10% चाहिए। कांग्रेस वाले कान खोलकर सुन लें… कांग्रेस इस देश में मान्य विपक्ष भी नहीं बन पाएगा।

कंधमाल, ओडिशा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा वे 50 सीटों(कांग्रेस) से नीचें सिमटने वाले हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts