HomeTrendingआज पीएम मोदी का प्रयागराज दौरा

आज पीएम मोदी का प्रयागराज दौरा

-

  • 5,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

एजेंसी लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज प्रयागराज दौरा है। इस दौरान पीएम 2025 के महाकुंभ मेले के लिए बुनियादी ढांचे में सुधार के उद्देश्य से 5,500 करोड़ रुपये की प्रमुख विकास परियोजनाओं की शुरूआत करेंगे। आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12 बजकर 15 मिनट पर प्रयागराज पहुंचेंगे।

उनकी यात्रा गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम पर औपचारिक पूजा और दर्शन के साथ शुरू होगी। इसके बाद वह ऐतिहासिक अक्षय वट वृक्ष पर पूजा करेंगे और फिर हनुमान मंदिर तथा सरस्वती कूप का दौरा करेंगे पीएम मोदी महाकुंभ प्रदर्शनी स्थल का भी दौरा करेंगे।

प्रधानमंत्री महाकुंभ 2025 के लिए विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसमें प्रयागराज में आधारभूत सुविधाओं को बढ़ावा देने और निर्बाध संपर्क प्रदान करने के लिए 10 नए रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) या फ्लाईओवर, स्थायी घाट और रिवरफ्रंट सड़कें जैसी विभिन्न रेल और सड़क परियोजनाएं शामिल होंगी। स्वच्छ और निर्मल गंगा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री गंगा नदी की ओर जाने वाले छोटे नालों को रोकने और उपचारित करने की परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे।

इससे बिना उपचार वाले जल का गंगा नदी में पहुंचना पूरी तरह से रोक पाना सुनिश्चित होगा। प्रधानमंत्री मंदिर के प्रमुख गलियारों का उद्घाटन करेंगे। इनमें भारद्वाज आश्रम गलियारा, श्रृंगवेरपुर धाम गलियारा, अक्षयवट गलियारा, हनुमान मंदिर गलियारा आदि शामिल हैं। इन परियोजनाओं से श्रद्धालुओं की पहुंच आसान होगी और आध्यात्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts