spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, February 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeTrendingजन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी का ओडिशा दौरा

जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी का ओडिशा दौरा

-

महिलाओं के लिये सुभद्रा योजना की घोषणा


एजेंसी, भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने जन्मदिन के मौके पर ओडिशा दौरे पर रहेंगे। उनके स्वागत के लिए राज्य की बीजेपी सरकार ने व्यापक इंतजाम किए हैं। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के 12 जून के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के बाद यह प्रधानमंत्री की राज्य की पहली यात्रा है। प्रधानमंत्री मोदी इस यात्रा के दौरान महिलाओं के लिए राज्य सरकार की सामाजिक कल्याण योजना (सुभद्रा योजना) की शुरूआत की। प्रधानमंत्री कई अवसरंचना परियोजनाओं की भी शुरूआत की।

प्रधानमंत्री बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे और फिर गडकाना गांव गए। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के साथ बातचीत की। इसके बाद सुभद्रा योजना की शुरूआत की। वह 2,871 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं और 1,000 करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजनाओं की भी शुरूआत करेंगे।

ये वित्तीय सहायता योजना हर साल 1 करोड़ से ज्यादा गरीब महिलाओं को 10,000 रुपये दिया करेगी। इस योजना का नाम भगवान जगन्नाथ की बहन सुभद्रा के नाम पर रखा गया है। यह चुनाव से पहले बीजेपी के प्रमुख वादों में से एक थी। पांच साल की अवधि के लिए दो समान किस्तों में इसके तहत 10,000 रुपये महिलाओं को दिए जाएंगे। ओडिशा में भगवान जगन्नाथ की बहुत मान्यता है और हर साल इनकी रथ यात्रा भी निकलती है, जिसकी धूम देखते ही बनती है। वहीं, पीएम मोदी दोपहर करीब 1:15 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts