HomeCRIME NEWSपीएम मोदी ने शिवराज सिंह चौहान को दी खास जिम्मेदारी, पढ़िए खबर

पीएम मोदी ने शिवराज सिंह चौहान को दी खास जिम्मेदारी, पढ़िए खबर

-

  •  कृषि मंत्री की लीडरशिप में बनी टीम क्या करेगी काम,

नई दिल्ली। मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुआई में बनी एक टीम देशभर में सरकार की नई और जारी केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे। यह टीम केन्द्रीय बजट अधीनस्थ विधान तथा अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेगा। इस नई टीम की पहली मीटिंग 18 अक्टूबर को प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई थी। इस मीटिंग में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सहित भारत सरकार के सभी सचिव शामिल हुए थे।

केंद्र सरकार के कामकाज में कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कद बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बेहद खास जिम्मेदारी दी है।

समाचार पत्र हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, शिवराज सिंह चौहान की अगुआई में बनी टीम देशभर में सरकार की नई और जारी केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा करेगी।

पीएम मोदी की ओर से एक नई केंद्रीय योजनाओं की देखरेख के लिए एक नई मॉनिटरिंग ग्रुप का गठन किया है,जिसकी अगुआई कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे।

क्या काम करेगी यह टीम?

यह टीम केन्द्रीय बजट, अधीनस्थ विधान तथा अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेगा। इस नई टीम की पहली मीटिंग 18 अक्टूबर को प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई थी।

इस मीटिंग में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सहित भारत सरकार के सभी सचिव हाइब्रिड मोड के जरिए शामिल हुए थे। जानकारी के मुताबिक, यह टीम हर महीने मीटिंग करेगी।

2014 से लेकर अब तक के कामकाज की होगी समीक्षा

शिवराज सिंह चौहान की अगुआई में यह टीम साल 2014 यानी पहली एनडीए सरकार के कार्यकाल से लेकर अब तक घोषित परियोजनाओं की समीक्षा करेगी। अगर किसी परियोजना में कोई देरी किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो यह टीम परियोजना संबंधित सचिवों से संपर्क करेंगे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts