Homeदेशपीएम मोदी ने 4 नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

पीएम मोदी ने 4 नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

-

– देश में अब इनकी संख्या 164 हो गई।

एजेंसी, नई दिल्ली। भारत में रेल यात्रा का नया अध्याय शनिवार को उस वक्त जुड़ गया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से एक साथ चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। देश के रेल नेटवर्क में रफ्तार, आराम और आधुनिकता का प्रतीक बन चुकी वंदे भारत एक्सप्रेस की ये नई ट्रेनें अब यात्रियों के सफर को और भी सुगम और शानदार बनाएंगी। इन चार नई ट्रेनों के साथ देश में वंदे भारत सेवाओं की कुल संख्या बढ़कर 164 हो गई है।
ट्रेनों को रवाना करने के बाद पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया।

पीएम ने कहा कि आज वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेनें भारतीय रेलवे की अगली पीढ़ी की नींव तैयार क रही हैं। वंदे भारत भारतीयों की, भारतीयों द्वारा, भारतीयों के लिए बनाई गई ट्रेन है, जिस पर हर भारतीय को गर्व है।

उन्होंने आगे कहा कि जिन भी देशों में बड़ी प्रगति या बड़ा विकास हुआ है, उनके आगे बढ़ने के पीछे की शक्ति वहां के डेवलेपमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर की है।

नई शुरू की गई ट्रेनों में बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-नई दिल्ली और एनार्कुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री द्वारा विकसित ये अत्याधुनिक ट्रेनें मेक इन इंडिया के तहत तैयार की गई हैं, जो भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम है।

1. बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस
बनारस से खजुराहो जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अब यात्रियों को करीब 2 घंटे 40 मिनट की समय की बचत देगी। यह ट्रेन वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को सीधे जोड़ेगी।
2. लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
लखनऊ से सहारनपुर के बीच यह ट्रेन करीब 7 घंटे 45 मिनट में सफर पूरा करेगी, जिससे यात्रियों का लगभग 1 घंटे का समय बचेगा। यह ट्रेन लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर और सहारनपुर को जोड़ती है। साथ ही, रुड़की के जरिए हरिद्वार तक पहुंचना भी और आसान हो जाएगा।
3. फिरोजपुर-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
पंजाब के फिरोजपुर से दिल्ली के बीच दौड़ने वाली वंदे भारत अब इस रूट की सबसे तेज ट्रेन होगी। यह सिर्फ 6 घंटे 40 मिनट में यात्रा पूरी करेगी। यह ट्रेन फिरोजपुर, बठिंडा और पटियाला को सीधे राष्ट्रीय राजधानी से जोड़ेगी, जिससे व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।
4. एनार्कुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस
दक्षिण भारत के यात्रियों के लिए यह नई ट्रेन किसी वरदान से कम नहीं। एनार्कुलम से बेंगलुरु के बीच यह वंदे भारत ट्रेन यात्रा का समय 2 घंटे कम करके सिर्फ 8 घंटे 40 मिनट कर देगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts