- पीएम मोदी से मुलाकात के बाद ईहा ने कहा कि दो बार पहले भी मेरी पीएम मोदी से मुलाकात हो चुकी है। आज उन्होंने देखते ही मुझे पहचान लिया।
शारदा रिपोर्टर मेरठ: पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेरठ के लोगों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने दिल्ली- मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन के साथ ही देश की सबसे तेज मेट्रो का हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पीएम मोदी ने मेरठ मेट्रो का सफर किया। पीएम मोदी ने छात्रों और उद्यमियों से बातचीत की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेट्रो में सफर करने के दौरान जिन लोगों से बातचीत की उसमें मेरठ की आठवीं कक्षा की छात्रा ईहा दीक्षित भी शामिल हैं। ईहा की यह पीएम मोदी से तीसरी मुलाकात थी। पीएम मोदी से मिलकर ईहा काफी खुश नजर आई और उन्होंने मेरठ मेट्रो के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।



