Tuesday, June 17, 2025
HomeMaharashtra NewsMAHARASTRA ELECTIONS 2024: विधानसभा चुनावों से पहले पीएम मोदी और राहुल गांधी...

MAHARASTRA ELECTIONS 2024: विधानसभा चुनावों से पहले पीएम मोदी और राहुल गांधी का आज महाराष्ट्र दौरा

शनिवार (5 अक्टूबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व नेता विपक्ष राहुल गांधी महाराष्ट्र दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने वाशिम में पारंपरिक ढोल बजाया वहीं राहुल गांधी ने छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण किया।

एजेंसी, मुंबई– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाशिम के पोहरा देवी के जगदंबा माता मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोहरा देवी में ही स्थित संत सेवा लाल महाराज और संतराम राव महाराज की समाधि परजाकर श्रद्धासुमन अर्पित किये।

इस दौरान पीएम मोदी ने संतसेवा लालजी महाराज की समाधि पर पारंपरिक ढोल भी बजाया। इसके बाद पीएम मोदी ने बंजारा विरासत संग्रहालय का उद्घाटन किया, वहीं, राहुल गांधी कोल्हापुर के दौरे पर हैं। उन्होंने कोल्हापुर के भगवा चौक पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण भी किया। इसके अलावा भी दोनों नेताओं के कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

कोल्हापुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस आज उसी विचारधारा के खिलाफ लड़ रही है जिसके खिलाफ शिवाजी महाराज ने लड़ाई लड़ी थी। राहुल ने कहा कि नियत दिख जाती है। नियत को छिपाया नहीं जा सकता। बीजेपी की सरकार ने शिवाजी महाराज की एक मूर्ति बनाई और कुछ दिनों के बाद वह मूर्ति टूट कर गिर गयी। इनकी नियत गलत थी। मूर्ति ने उसको मैसेज दिया। संदेश ये था कि अगर शिवाजी महाराज की मूर्ति बनाएंगे तो उनकी विचारधारा की रक्षा भी करनी पड़ेगी। क्योंकि बीजेपी के लोग शिवाजी महाराज की मूर्ति के सामने हाथ तो जोड़ते हैं, लेकिन 24 घंटा उनकी सोच के खिलाफ काम करते हैं।

कोल्हापुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस आज उसी विचार धारा के खिलाफ लड़ रही है जिसके खिलाफ शिवाजी महाराज ने लड़ाई लड़ी थी। राहुल ने कहा कि नियत दिख जाती है। नियत को छिपाया नहीं जा सकता। बीजेपी की सरकार ने शिवाजी महाराज की एक मूर्ति बनाई और कुछ दिनों के बाद वह मूर्ति टूट कर गिर गयी। इनकी नियत गलत थी। मूर्ति ने उनको मैसेज दिया। संदेश ये था कि अगर शिवाजी महाराज की मूर्ति बनाएंगे तो उनकी विचारधारा की रक्षा भी करनी पड़ेगी। क्योंकि बीजेपी के लोग शिवाजी महाराज की मूर्ति के सामने हाथ तो जोड़ते हैं, लेकिन 24 घंटा उनकी सोच के खिलाफ काम करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments