HomeTrendingअसम व्यापार शिखर सम्मेलन को पीएम मोदी ने संबोधित किया

असम व्यापार शिखर सम्मेलन को पीएम मोदी ने संबोधित किया

-


एजेंसी, गुवाहाटी। गुवाहाटी में एडवांटेज असम 2.0 निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ” असम ने 2030 तक अपनी अर्थव्यवस्था को डेढ़ सौ बिलियन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है और मुझे विश्वास है कि असम इस लक्ष्य को जरूर हासिल कर सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा शासन के दौरान असम की अर्थव्यवस्था का मूल्य दोगुना होकर छह लाख करोड़ रुपये हो गया, यह डबल इंजन सरकार का असर है। वह असम व्यापार शिखर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत की आर्थिक वृद्धि निश्चित बनी है। मध्यम वर्ग की आकांक्षाओं ने देश के विकास की उम्मीद जगाई है। मोदी ने दावा किया कि असम स्टार्ट-अप इकाइयों का गंतव्य बन रहा है, जल्द ही पूर्वोत्तर के लिए विनिर्माण केंद्र बन जाएगा।

मोदी ने कहा कि आज भारत अपनी स्थानीय आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत कर रहा है। आज भारत, दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों कर रहा है। ईस्ट एशिया के साथ हमारी कनेक्टिविटी लगातार सशक्त हो रही है और नया बन रहा भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा भी अनेक नई संभावनाएं लेकर आ रहा है। उन्होंने कहा कि आज जब भारत विकास की ओर बढ़ रहा है तो एक बार फिर पूर्वी भारत सबसे आगे है। हमारा नॉर्थ ईस्ट अपना सामर्थ्य दिखाने जा रहा है। मैं एड-वांटेज असम को इसी भावना के प्रतिनिधित्व के रूप में देखता हूं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं असम सरकार और हिमंता जी की पूरी टीम को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई देता हूं। मुझे याद है कि 2013 में मैं चुनाव प्रचार के लिए असम के दौरे पर था। एक मीटिंग में मेरे मन में एक वाक्य आया और मैंने वर्णमाला पढ़ते-पढ़ते कहा कि अब दिन दूर नहीं, कहो ए फॉर असम। उन्होंने कहा कि सरकार देश के आधारभूत संरचना पर भी बहुत बड़ा इन्वेस्टमेंट कर रही है। संस्थागत सुधार, उद्योग, बुनियादी ढाँचा और नवाचार भारत की प्रगति का आधार है। इसलिए इंवेस्टर भी देश के क्षमता को उनकी और देश की प्रगति की संभावना को बदलता हुआ देख रहे हैं। इस प्रगति में असम भी डबल इंजन की स्पीड से आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा शासन के दौरान असम की अर्थव्यवस्था का मूल्य दोगुना होकर छह लाख करोड़ रुपये हो गया, यह डबल इंजन सरकार का असर है। वह असम व्यापार शिखर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts