HomeTrendingपाइपलाइन फटी, तेज बहाव से सड़क पर आया पानी

पाइपलाइन फटी, तेज बहाव से सड़क पर आया पानी

-

नोएडा। सेक्टर-22 में समर विला स्कूल के पास मंगलवार को पानी की पाइपलाइन फट गई। पाइपलाइन से तेज दबाव के साथ पानी निकलने लगा। इससे सड़क पर झरने जैसी स्थिति बन गई और अब तक लाखों लीटर पानी बह चुका है। पानी का बहाव तेज होने के कारण आसपास की सड़क पर पानी भर गया। पाइपलाइन फटने से आसपास के सेक्टरों में पानी की सप्लाई पर भी असर पड़ा है।

प्राधिकरण के जीएम आरपी सिंह ने बताया कि डिस्ट्रीब्यूशन लाइन फटने से यह समस्या हुई है। पाइपलाइन की मरम्मत शुरू कर दी गई है। मेन सप्लाई बंद करके काम किया जा रहा है। प्राधिकरण ने दो से तीन घंटे में मरम्मत पूरी करने का लक्ष्य रखा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइपलाइन काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी है। इसी वजह से पहले भी कई बार इस जगह पाइपलाइन फट चुकी है। लोगों ने मांग की है कि पाइपलाइन की स्थायी मरम्मत कराई जाए, ताकि बार-बार लीकेज और पानी की बबार्दी की समस्या न हो।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts