spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, January 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutबाइक के साथ उड़ान भरता है कबूतर सुल्तान

बाइक के साथ उड़ान भरता है कबूतर सुल्तान

-

– अपने मालिक के इशारों पर उड़ान भरता है कबूतर सुल्तान
– कासिम के बिना एक पल भी नहीं रहता है सुल्तान


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। किसी बेजुबां जानवर और इंसान के बीच प्यार होना कोई नई बात नहीं है। लेकिन यह बेजुबां यदि पक्षी हो तो बात कुछ अलग ही होती है। किला परीक्षितगढ़ रोड़ स्थित गांव औरंगाबाद के रहने वाले कासिम और उसके पालतू कबूतर की चर्चा इन दिनों हर किसी की जुबान पर है। सुबह से लेकर रात होने तक कासिम का पालतू कबूतर उसके साथ ही रहता है। यहां तक की यदि कासिफ बाइक से कहीं जाता है, तो यह कबूतर भी उसके साथ ही उड़ान भरता है।

कासिम ने बताया कि चालीस दिन पहले वह एक कबूतर का बच्चा खरीदकर लाया था, जिसका नाम सुल्तान रखा गया। शुरू के एक दो दिन तो इस बच्चे को पिंजरे में बंद करके रखा गया, लेकिन बाद में इसे खुला छोड़ दिया गया। धीरे-धीरे सुल्तान बड़ा होने लगा और अब पूरी तरह वयस्क हो गया है। लेकिन सुल्तान हमेशा कासिफ के साथ ही रहा इसलिए वह उससे प्यार करने लगा। कासिम जहां भी जाता है, सुल्तान उसकी बाइक के साथ उड़ते हुए चलता है। कई बार तो कासिम जब अपनी बाइक को तेज गति से दौड़ाता है, तो सुल्तान भी उसी गति से उड़ान भरता है।

कासिम के अनुसार सुल्तान के उड़ने की स्पीड कभी-कभी तो 60किमी प्रति घंटे तक हो जाती है। सुल्तान बिना रूके उसके साथ अभी दस किमी तक उड़ान भरता है। इसके साथ ही जब वह थकने लगता है तो चलती बाइक पर सुल्तान अपने मालिक कासिम के कंधे पर सवार हो जाता है। लेकिन कासिम का पीछा नहीं छोड़ता। कासिम के पास करीब आठ पालतू कबूतर हैं, लेकिन इनमें सुल्तान ही ऐसा है जो उसके हर वक्त पीछे-पीछे रहता है और उसे कभी पिंजरे में बंद रखने की जरूरत नहीं पड़ती है। अब तो सुल्तान कबूतरों की प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग करने लगा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts