Homeउत्तर प्रदेशMeerutनशा-मुक्त अभियान शुरू करने की अनुमति मांगी

नशा-मुक्त अभियान शुरू करने की अनुमति मांगी

-

– आजाद अधिकार सेना का 22 को होगा आंदोलन, पीएम से मिलने की मांगी अनुमति।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। आजाद अधिकार सेना के प्रतिनिधिमंडल ने मंडल अध्यक्ष मास्टर अजीज के नेतृत्व में सोमवार को जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (ररढ) से मुलाकात की। इस मुलाकात का उद्देश्य आगामी 22 फरवरी को आयोजित होने वाले ‘नशा-मुक्त समाज’ अभियान की सूचना देना और उसके लिए प्रशासनिक अनुमति प्राप्त करना था।

 

 

मंडल अध्यक्ष मास्टर अजीज ने कहा कि नशा केवल स्वास्थ्य को ही नहीं बिगाड़ता, बल्कि यह सभी अपराधों की जड़ है। उन्होंने बताया कि समाज में बढ़ रही हत्या, डकैती, लूट, छेड़खानी और आत्महत्या जैसी घटनाओं के पीछे कहीं न कहीं नशे की लत ही जिम्मेदार है।

अजीज ने जोर देकर कहा कि नशे की गिरफ्त में आकर व्यक्ति अपना मानसिक संतुलन खो देता है और जघन्य अपराधों को अंजाम दे बैठता है। संगठन का मानना है कि नशे और अपराध का यह गठजोड़ समाज के लिए गंभीर खतरा है।

22 फरवरी के कार्यक्रम के तहत, संगठन द्वारा प्रधानमंत्री को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस ज्ञापन में नशे और अपराध के इस गठजोड़ को तोड़ने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की जाएगी।

प्रतिनिधिमंडल में देवेंद्र सिंह राणा (राष्ट्रीय संगठन मंत्री), बुध प्रकाश भगत (जिला अध्यक्ष), मोहन देव (मंडल मीडिया प्रभारी), सुरेंद्र कुमार कश्यप (जिला मीडिया प्रभारी), पूजा सिंघल (जिला अध्यक्ष, महिला मोर्चा), नजमा (महानगर अध्यक्ष, महिला मोर्चा) और शाहनवाज चौधरी (महानगर अध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा) जैसे प्रमुख सदस्य शामिल थे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts