spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: मदरसे के लिए चंदा मांगने पहुंचे 17 लोग हिरासत में, यक्ष...

मेरठ: मदरसे के लिए चंदा मांगने पहुंचे 17 लोग हिरासत में, यक्ष एप से हो रहा सत्यापन

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित सर्राफा बाजार में शुक्रवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब मदरसे के लिए चंदा मांगने पहुंचे विशेष समुदाय के लोगों का व्यापारियों ने विरोध कर दिया। व्यापारियों का आरोप था कि बाहरी लोग दुकानों और मकानों में जबरन प्रवेश कर चंदा मांग रहे थे, जिससे बाजार में असहज स्थिति बन गई।

 

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। प्रारंभिक पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था। हालांकि, मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद शनिवार को पुलिस ने दोबारा कार्रवाई करते हुए 17 लोगों को हिरासत में ले लिया और उनका विस्तृत सत्यापन शुरू किया।

 

 

पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोग बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली सहित अन्य राज्यों के निवासी बताए जा रहे हैं। सभी का रिकॉर्ड और आपराधिक इतिहास यक्ष एप के माध्यम से खंगाला जा रहा है, ताकि उनकी पहचान और गतिविधियों की पुष्टि की जा सके।

वहीं कुछ हिंदूवादी नेताओं और व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि संबंधित लोग बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा एकत्र कर रहे थे। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक की जांच में ऐसे आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और बाजार क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर शांति व्यवस्था बनाए रखी गई है। अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और सहयोग बनाए रखें।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts