– सफाई के नाम शहर में हो रही खानापूर्ति, वीवीआईपी इलाकों तक में लगे हैं कूड़े के ढेर।
शारदा रिपोर्टर मेरठ। कचहरी के आस-पास इन दिनों कचरे का भारी अंबार लगा है, जिसके चलते यहां रास्ता संकरा हो गया है और अब यहां से लोगों का निकलना दूभर हो गया है। इस कूड़े को लेकर जहां स्थानीय लोगों में रोष है तो वहीं गंदगी फैलने के कारण विभिन्न बीमारियों के फैलने का अंदेशा भी बना हुआ है।



