Homeउत्तर प्रदेशMeerutपेंशनर्स को भी मिले आठवें वेतन आयोग का लाभ

पेंशनर्स को भी मिले आठवें वेतन आयोग का लाभ

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सेवा निवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स कल्याण संघ द्वारा गुरूवार को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा गया। इससे पहले संघ के सदस्यों ने कमिश्नरी पार्क चौराहा से कलक्ट्रेट पर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। ज्ञापन देते हुए मंडल अध्यक्ष वीएस तेवतिया ने बताया कि केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पेंशनर्स की लम्बित समस्याओं को केन्द्र और प्रदेश सरकार के निरंतर संज्ञान में लाने के उपरान्त भी निराकरण न होने के कारण प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा जा रहा है।

 

 

उन्होंने कहा कि उनका संघ मांग करता है कि आठवे वेतन आयोग के विचारार्थ विषय निर्धारित किये गये है। जिसमें पेंशन एवं पेंशनरी लाभों को वेतन आयोग के दायरे से बाहर रखा गया है। संघ का अनुरोध है 8वें वेतन आयोग के विचारार्थ के विषयों में पेंशनरों के हित सुरक्षित रखे जाये। इसके साथ ही कोरोना काल में रोके गये 18 माह के डीए का भुगतान कराया जाये।

पेंशनर्स से राशिकरण की वसूली 15 वर्षों तक की जाती है, जो अनुचित है। यह वसूली 10 वर्ष 11 माह में पूर्ण हो जाती है, इसलिए इस वसूली की अवधि को कम किया जाये। वहीं कर्मचारियों एवं पेशर्स से आयकर की कटौती उनके चिकित्सा बीजकों से बंद की जाये।

ज्ञापन में कहा गया कि संघ की मांग है सेवा निवृत्त होने के उपरान्त 65 वर्ष पर 5 प्रतिशत 70 वर्ष पर 10 प्रतिशत 75 वर्ष पर 15 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन दी जाये। इसी प्रकार अन्य 15 बिन्दुओं पर पेंशनर्स की समस्याओं के निराकरण हेतू मांग की गई है।

ज्ञापन देने वालों में श्रीभगवान शर्मा, आरके गोयल, एके कौशिक, आरपी गुप्ता, डीपी शर्मा, आरसी खरे, डीके गुप्ता, श्रेयांश कुमार जैन, डीके अग्रवाल, बनी सिंह, श्याम सिंह नागर, सत्यपाल दत्त शर्मा, आनन्द स्वरूप गोयल, डीसी बंसल आदि रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts