Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: पेंशनर्स एसोसिएशन ने किया वयोवृद्ध पेंशनर्स का सम्मान, समारोह में पेंशनर्स...

मेरठ: पेंशनर्स एसोसिएशन ने किया वयोवृद्ध पेंशनर्स का सम्मान, समारोह में पेंशनर्स के लिए उठाई गई कई मांगे

-

– एकजुट होने का किया आह्वान।


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। संयुक्त पेन्शनर्स कल्याण समिति जनपद मेरठ के द्वारा आईएमए सभागार मेरठ में 80 वर्ष से अधिक आयु के 32 अति वरिष्ठ पेन्शनर्स तथा अन्य अतिथियों का सम्मान समारोह भव्यतापूर्ण तरीके से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडी शर्मा एवं संचालन जनपद संयोजक एके कौशिक द्वारा किया गया।

समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर निदेशक पेंशन अतुल कुमार सिंह, अति विशिष्ट अतिथि मुख्य कोषाधिकारी वरूण खरे, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अशोक कटारिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा० सुदेश कुमारी, अधिशासी अभियन्ता जितेन्द्र कुमार, एके कौशिक, एसबी शर्मा, आरसी खरे आदि मंचासीन अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। समस्त मंचासीन अतिथियों का स्वागत मार्त्यापण कर, शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न प्रदान करके किया गया।

इस दौरान अतुल कुमार सिंह ने आश्वस्त किया कि जिन सदस्यों की समस्यायें अपर निदेशक स्तर पर लम्बित आती हैं, उनका तुरन्त समाधान किया जाता है और भविष्य में भी किया जाता रहेगा। मुख्य कोषाधिकारी वरूण खरे ने अवगत कराया कि कोषागार स्तर पर यदि किसी भी पेंशनर्स की कोई समस्या है, तो वो उनके संज्ञान में लाया जाये, इसका तुरन्त समाधान किया जायेगा।

उन्होंने पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा जन सामान्य, जन कल्याण एवं भव्य सम्मान समारोह आयोजित करने के लिये धन्यवाद दिया। मुख्य चिकित्साधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति के प्रकरणों का त्वरित गति से समाधान करने का आश्वासन दिया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts