spot_imgspot_imgspot_img
Thursday, November 13, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutसमय पर हाउस टैक्स जमा करे अन्यथा वसूला जाएगा जुर्माना

समय पर हाउस टैक्स जमा करे अन्यथा वसूला जाएगा जुर्माना

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। नगर निगम ने हाउस टैक्स वसूलने के लिए बकाएदारों को नोटिस भेजने शुरू कर दिए हैं। नोटिस भेजने के बाद भी बकाएदार टैक्स जमा नहीं करता तो नगर निगम जुर्माना वसूलेगा। नगर निगम हाउस टैक्स वसूलने में इस बार भी अपने लक्ष्य को पूरा करने में असमर्थ है।

राजस्व प्रभारी ने बताया कि जीआईएस सर्वे के बाद हाउस टैक्स को लेकर कुछ समस्या आ रही है। बताया कि इस बार हाउस टैक्स का नगर निगम का 150 सौ करोड़ रुपये लक्ष्य है लेकिन अभी तक नगर निगम गृहकर स्वामियों से आधा टैक्स भी नहीं वसूल पाया है। गृहकर वसूलने के लिए कुछ वार्डो में नोटिस भेजे जा चुके हैं, अन्य में यह प्रक्रिया जारी है। नोटिस भेजने के बाद अब नगर निगम गृहकर न देने वालों पर जुमार्ना लगाने की तैयारी करेगा।

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिव कुमार गौतम का कहना है, बकाएदारों को नोटिस भेजे जा चुके हैं, साथ ही एक समय तय किया गया है कि उस समय तक गृहकर जमा करा दें। गृहकर जमा नहीं करने वालों से जुमार्ना वसूला जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts