Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशपतंजलि गाय का घी जांच में सब स्टैंडर्ड निकला, उत्तराखंड कोर्ट ने...

पतंजलि गाय का घी जांच में सब स्टैंडर्ड निकला, उत्तराखंड कोर्ट ने लगाया 1.40 लाख का जुर्माना

-

– दो राज्यों में कराई थी जांच।

पिथौरागढ़। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में कराई गई पतंजलि गाय के घी की जांच में नमूने मानकों पर खरे नहीं उतर पाए है। उत्तराखंड की पिथौरागढ़ कोर्ट ने निमार्ता कंपनी सहित तीन कारोबारियों पर 1 लाख 40 हजार रुपए का जुमार्ना लगाया है। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा विभाग के दायर मुकदमे पर सुनवाई के बाद की गई है।

खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन पिथौरागढ़ के असिस्टेंट कमिश्नर आर.के. शर्मा ने बताया कि 20 अक्टूबर 2021 को तत्कालीन वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने कासनी स्थित करन जनरल स्टोर से पतंजलि गाय के घी का नमूना लिया था।

स्टोर मालिक द्वारा उपलब्ध कराए गए बिलों के आधार पर ब्रहम एजेंसिज, धारचूला रोड (डिस्ट्रीब्यूटर) और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड, अहमदनगर (निमार्ता) को भी मामले में पार्टी बनाया गया था।

इसके बाद 25 जून 2021 को नमूना पहले रुद्रपुर की राजकीय प्रयोगशाला में जांचा गया, जहां इसे मानकों से नीचे पाया गया। इसके बाद निमार्ता कंपनी के अनुरोध पर नमूना राष्ट्रीय खाद्य प्रयोगशाला गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) भेजा गया, जहां की रिपोर्ट में भी घी को सबस्टैंडर्ड घोषित किया गया।
मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने कोर्ट में मुकदमा दायर किया। अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह की कोर्ट में सुनवाई के बाद पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड (निमार्ता) पर एक लाख रुपए, ब्रह्म एजेंसीज (डिस्ट्रीब्यूटर) पर 25,000 रुपए, और करन जनरल स्टोर (विक्रेता) पर 15,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts