spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशपैरामेडिकल छात्र की चौथी मंजिल से गिरकर मौत, परिजन ने उठाए सवाल,...

पैरामेडिकल छात्र की चौथी मंजिल से गिरकर मौत, परिजन ने उठाए सवाल, पुलिस जांच में जुटी

-

– शरीर पर चोट के निशान नहीं।

गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र स्थित मां सरस्वती पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट में बुधवार को डी.फार्मा के छात्र विपुल यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, विपुल चौथी मंजिल से नीचे गिर गया था, जिसके बाद उसे आनन-फानन में मऊ के अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के गांव शेखपुर में कोहराम मच गया। परिजनों ने छात्र के शरीर पर गिरने के बावजूद चोट के निशान न होने पर सवाल उठाए हैं, जिससे मामला उलझता नजर आ रहा है। पिता जयप्रकाश यादव ने भी इस पर संदेह व्यक्त किया है।

स्थानीय चचार्ओं के अनुसार, छात्र घटना के समय किसी लड़की से फोन पर बात कर रहा था और आवेश में आकर उसने छलांग लगा दी। क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद, अनुभव राजश्री ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही असली सच बताएगी।

पुलिस फिलहाल छात्र के मोबाइल कॉल डिटेल्स और कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि यह साफ हो सके कि यह हादसा था, आत्महत्या या कोई गहरी साजिश। दो भाइयों में बड़े विपुल की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस का कहना है कि हर एंगल से जांच जारी है और जल्द ही आधिकारिक खुलासा किया जाएगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts