Homeउत्तर प्रदेशMeerutपं0 दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलिज ने रचा इतिहास

पं0 दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलिज ने रचा इतिहास

-


शारदा न्यूज़, संवाददाता |

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बनायी G-20 चिन्ह् की एक मानव श्रृंखला, कीर्तिमान किया स्थापित।

मेरठ। पं0 दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलिज ने इतिहास रच दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 1600 छात्र-छात्राओं ने दिनांक 17 सितम्बर 2023 को प्रातः 9 बजे कैलाश प्रकाश स्टेडियम में G-20 चिन्ह की एक मानव श्रृंखला बनाकर कीर्तिमान स्थापित किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मेरठ का कैलाश प्रकाश स्टेडियम एक अनूठे वर्ल्ड रिकॉर्ड का गवाह बना। आईआईएमटी समूह के पं0 दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलिज के विद्यार्थियों ने जी-20 चिहन् की मानव श्रृंखला बनाकर यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

आयोजन में ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेन्द्र तोमर, मेरठ के सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज और जिलाधिकारी दीपक मीणा समेत अन्य राजनेताओं, कवि और प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने पं0 दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलिज प्रबंधन और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर इस प्रकार का अदभुत आयोजन करना बेहद सुखदायी है।

जिलाधिकारी दीपक मीणा जी ने विश्व कीर्तिमान बनाने के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए इसे बड़ी उपलब्धि बताया। जिलाधिकारी ने कहा की जी-20 की सफलता के बाद भारत विश्व मानचित्र पर सुपर पॉवर बनकर उभरा है। उन्होंने पं0 दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलिज प्रबंधन और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इस प्रकार के आयोजन करते रहने को प्रेरित किया।

आईआईमएटी समूह के चेयरमैन योगेश मोहनजी गुप्ता ने इस दिन को गौरवांन्वित करने वाला बताया। योगेश मोहनजी गुप्ता ने कहा कि ‘विकसित भारत‘ के निर्माण के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के समर्पण और अतुलनीय विजन की सम्पूर्ण विश्व सराहना कर रहा है। सभी भारतवासियों को पूर्ण विश्वास  है कि उनका यशस्वी नेतृत्व पुनः भारत को विश्वगुरू का स्थान दिलाएगा।

आईआईमएटी समूह के प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल ने कहा कि G-20 की मानव श्रंखला ‘मां भारती के परम उपासक, और ‘विकसित भारत‘ के स्वप्नदृष्टा माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी को आईआईएमटी समूह की ओर से एक अनुपम उपहार देने का एक छोटा सा भागीरथी प्रयास है। G-20 चिन्ह् की इतनी बड़ी मानव श्रृंखला पहली बार बनी, जो कि वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगी। कॉलिज के निदेशक डॉ0 निर्देश वशिष्ठ ने बताया कि विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयास से विश्व पटल पर मेरठ का नाम अंकित हो गया है।

मंच का संचालन सुनील शर्मा ने किया। आयोजन का सफल बनाने में डॉ0 राेबिन्स रस्तौगी, रूबी सिंह, डॉ0 गौरव शर्मा, अर्जुन किशन, डा0 रितु भारद्वाज, डॉ0 अमित शर्मा सहित सभी शिक्षकगणों का सहयोग रहा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts