Thursday, June 19, 2025
HomeWorld Newsपाक सेना ने 12 आतंकी मारे

पाक सेना ने 12 आतंकी मारे

पेशावर- पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादियों के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान शुरू करते हुई बड़ी कार्रवाई की है। सुरक्षा बलों ने एक के बाद एक दो अभियान चलाए जिसमें 12 आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया है। सैन्य अभियान के बारे में सेना ने बुधवार को जानकारी दी है। आतंकियों के खिलाफ इस अभियान को सेना बड़ी कार्रवाई के रूप में देख रही है।

सेना ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा के मीरानशाह जिले में 12 और 13 नवंबर को पहला अभियान चलाया गया और उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र में मुठभेड़ में आठ आतंकवादियों को मार गिराया गया। इस मुठभेड़ में छह आतंकवादी घायल भी हुए हैं।

पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के अनुसार दूसरे अभियान में सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान के केच जिले के बलगाट में एक कथित आतंकवादी ठिकाने को निशाना बनाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments