Homeउत्तर प्रदेशAyodhyaमेरठ के पीएसी जवान की अयोध्या में सर्पदंश से मौत

मेरठ के पीएसी जवान की अयोध्या में सर्पदंश से मौत

-

अयोध्या। राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात 26 साल के जवान की सर्प दंश से मौत हो गई है। वह सुबह मणिपर्वत में लगे अपने कैंप में सो रहे थे। सुबह करीब साढ़े 4 बजे सांप ने उनके बिस्तर पर चढ़कर काट लिया। जबकि वे मच्छर दानी लगाए हुए थे। जवान को साथियों ने तुरंत श्रीराम अस्पताल पहंचाया। जहां इलाज के दौरान सुबह 9 बजे जवान की मौत हो गई।

पीएसी जवान राबिन सिंह, 10 बटालियन पीएसी बाराबंकी के जवान थे। वे मेरठ के गांव फफूदा, पोस्ट खरखौदा निवासी करन पाल सिंह के पुत्र थे। सांप के काटने के बाद रोबिन सिंह ने सांप को मारकर कैंप में अन्य लोगों को इसकी सूचना दी।

 

 

कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। जवान को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि जवान के शरीर पर सांप काटने के निशान नहीं मिले हैं। डॉक्टर ने उनका इलाज किया।

पीड़ित जवान का कहना था कि उनको सांप ने काटा है। और वे सांप को मारकर लाए भी थे। अब पीएम के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि उनको सांप ने काटा या उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts