spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, February 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident NewsOrai Accident: झांसी-कानपुर हाईवे पर ट्रक और कार की भीषण टक्कर, हादसे...

Orai Accident: झांसी-कानपुर हाईवे पर ट्रक और कार की भीषण टक्कर, हादसे में पांच की मौत

-

– झांसी-कानपुर हाईवे पर चालक को झपकी आने से हुआ हादसा, तीन गंभीर रूप से घायल।


उरई। झांसी-कानपुर हाईवे स्थित सोमई गिरथन के पास भीषण हादसा हो गया। चालक को नींद आने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और दूसरी ओर जा पहुंची। इससे झांसी की ओर से आ रहे ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना से अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को बाहर निकलते हुए घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। कार सवार बहराइच से बेंगलुरु जा रहे थे। बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के इकधरा निवासी अंकित (35) पत्नी संगीता, पुत्री सिद्धिका, कार चालक ब्रजेश उसकी पत्नी प्रीति पुत्र अत्तु, मानवी और मंदा के साथ बुधवार की सुबह कार से बेंगलुरु जा रहे थे।

जैसे ही कार बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास स्थित सोमई गिरथन के पास पहुंची थी। चालक ब्रजेश को झपकी आ गई और कार डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी तरफ पहुंच गई। इससे झांसी की ओर से आ रहा ट्रक ने कर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इससे उसमें सवार बृजेश, प्रीति, संगीता, सिद्दीका, अत्तु की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, अंकित, मानवी व मंदा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर करीब एक घंटे के लिए यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया है। पुलिस ने ट्रक को हटवाया है। जांच की जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हादसे के बाद हम लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। देखा तो कार में लोग फंसे हुए थे। वे सीट में बुरी तरह से चिपके हुए थे। उन्हें निकालने की हर कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

थोड़ी देर बाद एट थाना पुलिस एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने गैस कटर से कार को काटा। इसके बाद सभी 8 लोगों को बाहर निकाला गया। उनमें से 5 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 3 घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में डॉक्टर ब्रजेश, उनकी पत्नी प्रीति , बेटा अत्ताशय, साली संगीता और उनकी बेटी सिद्दीका की मौत हुई है। संगीता के पति अंकित, ब्रजेश की दो बेटियां मानवी और मंदा घायल हैं।

झपकी आने से हुआ हादसा

कोतवाली प्रभारी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि शुरूआती जांच में सामने आया है कि हादसा कार चालक को झपकी आने की वजह से हुआ। झपकी आने से कार का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर तोड़कर झांसी की ओर से आ रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts