spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, December 26, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMuzaffarnagarविपक्षी दल परिवार बचाने के लिए लड़ रहे चुनाव : भूपेंद्र चौधरी

विपक्षी दल परिवार बचाने के लिए लड़ रहे चुनाव : भूपेंद्र चौधरी

-


मुजफ्फरनगर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के आदर्श को अपनाकर किसान हित के कार्य कर रही है। परिवारवादी पार्टियां अपना परिवार बचाने के लिए चुनाव के मैदान में हैं, जबकि भाजपा समाज व जनता के सम्मान के लिए चुनाव मैदान में हैं। पिछली सरकारों ने देश का बंटवारा किया। एक समुदाय की आबादी ज्यादा है, धार्मिक आधार पर देश का विभाजन स्वीकार नहीं करेंगे।

गांव सोरम में मुजफ्फरनगर और मोरना में बिजनौर लोकसभा की चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता दलीय राजनीति से हटकर समाज व जनता के लिए कार्य करते हैं। पूर्व की सरकारों में पुरस्कार परिवार के लिए होते थे, लेकिन मोदी सरकार में पुरस्कार देश व समाज हित के कार्य करने वाले महापुरुषों को दिए जा रहे हैं। चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर किसानों का सम्मान बढ़ाया है।

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि आज विपक्ष के जो लोग चुनाव में है, उन्होंने 1989 में रालोद अध्यक्ष स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह को मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया था। यदि अजीत सिंह मुख्यमंत्री बन जाते तो जनपद व प्रदेश की तस्वीर बदल जाती। चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने से ही गठबंधन की नींव पड़ी। गठबंधन होने से परिवार एक हो गया है। बिजनौर लोकसभा प्रत्याशी चंदन चौहान ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता मजबूत मानसिकता के साथ जमीन से जुड़ा हुआ है।

जनसभा में मोरना में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, एमएलसी वंदना वर्मा, लोकसभा प्रभारी सुनील भराला, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, सत्यपाल सिंह, अजीत राठी, अमित राठी मौजूद रहे। संचालन हरीश अहलावत व अध्यक्षता सुधीर सैनी ने की। सोरम में पूर्व गांव प्रधान करणवीर सिंह ने चौपाल का चित्र भेंट किया। प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल कुमार, रालोद विधान मंडल दल के नेता विधायक राजपाल सिंह बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, विधान परिषद सदस्य सतपाल सैनी, पूर्व विधायक उमेश मलिक, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ठाकुर रामनाथ सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार सहरावत, अशोक बालियान, सुभाष चौधरी मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts