पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शपथ ग्रहण करने के बाद कहा, मैं आज से ही बिहार के लिए काम करना शुरू कर दूंगा। बिहार में सिर्फ मोदी-नीतीश मॉडल ही चलेगा। बीजेपी के सियासी सफर में आज एक सुनहरा अध्याय जुड़ गया है। आज बिहार में पहली बार बीजेपी के मुख्यमंत्री की शपथ हुई। सुबह 11 बजे पटना के लोकभवन में सम्राट चौधरी ने बिहार के नए सीएम की शपथ ली। उनके साथ जेडीयू विधायक विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव दोनों ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। NDA विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया था।



