spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, December 26, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: तीसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा भक्तों का सैलाब

मेरठ: तीसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा भक्तों का सैलाब

-

  • सवान माह के चलते शहर के सभी शिवालयों में जलाभिषेक करने को लगी लाइन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सावन माह के तीसरे सोमवार को शहर के सभी शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से शाम तक शिवालयों में श्रद्धालुओं ने पूजन कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। बाबा औघड़नाथ मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, दही, बेलपत्र, पुष्प, भांग, धतूरा, शहद, फल और प्रसाद अर्पित कर शिवलिंग का जलाभिषेक किया। दिनभर शिवालय में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।

भगवान शिव के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज गया। बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने व्यवस्था बनाई और श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कर जलाभिषेक और पूजन कराया। औघड़नाथ मंदिर समिति अध्यक्ष सतीश सिंघल ने बताया कि सावन में पड़ने वाले सोमवार का अपना महत्व होता है।

 

 

उन्होंने कहा कि, श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं को गरूड़ द्वार से प्रवेश दिया जा रहा है। जबकि, निकासी नंदी द्वार से की जा रही है। इसके अलावा अतिरिक्त लौटों की भी व्यवस्था की गई है। जबकि, मंदिर परिसर के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे हर गतिविधि पर नजर जमाए हुए हैं। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की तैनाती भी की गई है।

वहीं, सदर बिल्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं की बाहर तक लाइन लगी रही। यहां भी सुबह से शाम तक भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के दर्शन के लिए पहुंचे और पूजा अर्चना कर भगवान से मन्नते मांगी।

शहर में जगह-जगह हुए भंडारे: सावन के तीसरे सोमवार को शहर के अधिकांश इलाकों में शिवभक्तों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई। दिल्ली रोड स्थित श्री नागेश्वर महादेव मंदिर नवीन मंडी में भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर समिति सदस्यों ने विधि विधान से पूजन किया।

मनोज गुप्ता, राजीव मित्तल टोनी, विपिन गुप्ता, संजय बिंदल, विपिन गोयल, अखिलेश त्यागी, दीपक आदि का सहयोग रहा। दिल्ली रोड के साथ ही शहर में कचहरी पुल, जेलचुंगी चौराहा, जागृति विहार, शास्त्रीनगर भूतेश्वर नाथ महादेव मंदिर में भंडारा कर प्रसाद वितरण किया गया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts