Homeउत्तर प्रदेशAmrohaपुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या

पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या

-

दोस्त भी छर्रे लगने से घायल, पुलिस हर एंगल पर कर रही जांच


अमरोहा। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शफातपोता कसाई खाना में मंगलवार-बुधवार रात करीब 11 बजे पुरानी रंजिश को लेकर 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के दोस्त को भी गोली के छर्रे लगे हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के मुताबिक, अफफान कुरैशी अपने दोस्त शाहबाज के साथ पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों के मोहल्ले में बात करने गया था। वहां पहले से कई युवक मौजूद थे। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।

आरोप है कि कहासुनी के बाद आरोपियों ने तमंचे से अफफान और शाहबाज पर गोली चला दी। गोली लगने से अफफान गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, शाहबाज गोली के छर्रे लगने से घायल हो गया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक लखन सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से पूछताछ की। मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं।

एसपी ने बताया कि शुरूआती जांच में हत्या की वजह पुरानी रंजिश सामने आ रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि अफफान को कितनी गोलियां लगी थीं। पुलिस टीमों ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts