- ओडिशा में दरिंदगी की हदें पार,
- पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार।
ओडिशा ( पारादीप): ओडिशा में दरिंदगी की हदें पार कर देने वाली घटना सामने आई हैं, जो लड़की अपने प्रेमी के साथ घरवालों के खिलाफ जाकर शादी के सपने देख रही थी, साथ जीने की कसमें खा चुके थी, लेकिन उसके साथ उसके ही जीवनसाथी बनने जा रहे प्रेमी ने सिर्फ धोखा दिया बल्कि उसके शरीर को अपनी वहशीपन का सिकार बनाकर बदहवास सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। जालिम दुनिया देखिए, उसकी मदद के बहाने एक शख्स ने प्रेमी से भी एक कदम आगे बढ़कर उस पीड़िता को भरोसे में लिया और एक सुनसान जगह जाकर फिर उसके साथ गंदा काम किया। जब हवस की आग बुझ गई तो दूसरे शख्स ने लड़की को मार डाला। घटना ओडिशा के पारादीप की है।

कहां गई मानवता? : ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कोई मानवता वाकई बची है? जिस पीड़िता की मदद करनी चाहिए, उसे ही हवस का शिकार बनाकर मार डाला? घटना ओडिशा के पारादीप की है। यहां एक 23 साल की पीड़िता ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ भागने के इरादे से घर से निकली थी। उसके बॉयफ्रेंड ने शादी का वादा करके उसे एक मंदिर में बुलाया। लड़की ने तो शादी के सपनों के साथ न जाने क्या-क्या सोच लिया था पर अगले ही पल उसके साथ जो हुआ, वो दिल दहला देगा। बॉयफ्रेंड उसे मंदिर ले जाने के बजाय एक सुनसान जगह पर ले गया, वहां उसके साथ बलात्कार किया और फिर उसे एक बस स्टैंड पर अकेला छोड़ कर भाग गया। बात यहीं खत्म हो जाती तो क्या था।
बॉयफ्रेंड से चोट खाई लड़की बस स्टैंड में इंतजार कर रही थी, तभी झारखंड के एक व्यक्ति ने उसे देखा और मदद का झांसा दिया। उस वक्त शख्स झारखंड बाइक से पारादीप जा रहा था। उसने लड़की को मदद का झांसा दिया और उसे पारादीप में अपने किराए के कमरे की छत पर ले गया और वहां उसके साथ फिर से बलात्कार कियाइसके बाद उसने उसे छत से नीचे फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
भाई ने 3 दिन बाद दर्ज कराई रिपोर्ट: ओडिशा की यह घटना 22 फरवरी को घटी पर लड़की के भाई ने 25 को खोजने के बाद न मिलने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार, इस हृदयविदारक मामले में पीड़िता के साथ एक ही दिन में दो बार दुष्कर्म किया गया, जिसके बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवती अपने प्रेमी के बुलावे पर घर से निकली थी, जिसने उसे शादी का वादा कर मंदिर बुलाया था, लेकिन मंदिर ले जाने के बजाय, प्रेमी उसे एक एकांत स्थान पर ले गया जहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे बस स्टैंड पर बेसहारा छोड़ दिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले से एक 23 साल की युवती के साथ रेप और हत्या का दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। युवती के साथ पहले उसके प्रेमी और फिर मदद का वादा करने वाले एक अजनबी ने एक ही दिन में दो बार अलग-अलग जगहों पर रेप किया। बाद में युवती को चार मंजिला इमारत से फेंक दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी है। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अपहरण, रेप और हत्या के आरोप में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
जगतसिंहपुर के एसपी अंकित कुमार वर्मा ने बताया कि यह घटना 22 फरवरी की है, जब युवती अपने प्रेमी के साथ भागने की योजना बनाकर घर से निकली थी। युवती के प्रेमी ने उससे शादी का वादा करके उसे मंदिर बुलाया था। हालांकि, वह उसे एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसके साथ बलात्कार किया और फिर उसे रहमा बस स्टैंड पर छोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि पीड़िता बस स्टैंड पर इंतजार कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल से पास के पारादीप जा रहे झारखंड के एक अन्य व्यक्ति ने महिला को देखा और मदद की पेशकश की।
एसपी ने बताया कि आरोपी उसे पारादीप कस्बे में अपने किराए के मकान की छत पर ले गया और उसके साथ दोबारा रेप किया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने युवती को इमारत की छत से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। युवती का शव अगली सुबह मिला।
एसपी ने बताया कि पीड़िता के भाई ने 25 फरवरी को पारादीप मॉडल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उसकी बहन के साथ 22 फरवरी को रेप किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। युवती का शव मिलने के बाद 23 फरवरी को अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया।
इससे पहले, 22 फरवरी की शाम को जब उसकी बहन घर नहीं लौटी तो उसके भाई ने टिरटोल पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
ओडिशा में राजनीति गरमाई: ओडिशा में इस दरिंदगी के खिलाफ पूर्व सीएम नवीन पटनायक भी नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि और कितनी निर्दोष जानें जाएंगी? नाबालिग लड़कियों से लेकर दिव्यांग युवतियों तक कोई भी सुरक्षित नहीं है। क्या राज्य में अब भी कानून का राज कायम है? अंगुल के कन्हारी, संबलपुर के कुचिंदा और पारादीप से आ रही जघन्य अपराधों की खबरें बेहद परेशान करने वाली हैं. हर जगह अराजकता, चारों ओर असुरक्षा है।
नवीन पटनायक ने की कड़ी निंदा
बीजेडी सुप्रीमो और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने इस घटना की कड़ी निंदा की। साथ ही युवती और रेप की घटनाओं की अन्य पीड़ितों के लिए न्याय की मांग की।
उन्होंने एक पोस्ट में कहा कि और कितनी निर्दोष जानें जाएंगी? नाबालिग लड़कियों से लेकर दिव्यांग युवतियों तक कोई भी सुरक्षित नहीं है। क्या राज्य में अब भी कानून का राज कायम है? अंगुल के कन्हारी, संबलपुर के कुचिंदा और पारादीप से आ रही जघन्य अपराधों की खबरें बेहद परेशान करने वाली हैं. हर जगह अराजकता, चारों ओर असुरक्षा है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “सरकार महिलाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर बड़े-बड़े भाषण देती है, लेकिन जमीनी हकीकत बेहद चिंताजनक है। दिन दहाड़े भी डर का माहौल बना रहता है। बार-बार ऐसी घिनौनी घटनाएं होने के बावजूद सरकार की ओर से कोई सख्त कार्रवाई न होने से अपराधियों का हौसला बढ़ रहा है। सरकार को महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने और राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय कदम उठाने चाहिए।

