Homeउत्तर प्रदेशMeerutपीएल शर्मा रोड व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

पीएल शर्मा रोड व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

-


शारदा न्यूज रिपोर्टर।

मेरठ। पीएल शर्मा रोड व्यापार मंडल के 21 पदाधिकारियों को लेकर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा ने शपथ ग्रहण कराई और कहा कि व्यापारियों की दुकानों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।

शपथ ग्रहण समारोह मेंं पीएल शर्मा रोड व्यापार मंडल के 21 पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इनमें अध्यक्ष के पद पर सौरभ रस्तोगी, महामंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोर पहाड़ी, उपाध्यक्ष साहिल मेहरा, उपाध्यक्ष अजय गुप्ता उपाध्यक्ष नौशाद आलम, उपाध्यक्ष अतुल गोयल, एवं दस पदाधिकारी मंत्री पद पर नियुक्त किए गए। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को व्यापारियों के हितों में कार्य करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान सरदार मंजीत सिंह कोछड़, सरताज गाजी, सुमेर सिंह, संजू त्यागी व हाजी सारिक समेत अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts